बच्चों ने नृत्य और गायन से बांधा समां, शिक्षिकाओं ने भी दिया यादगार प्रस्तुतीकरण
वाराणसी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी में आयोजित कजरी प्रतियोगिता में बच्चों ने नृत्य और गायन के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कजरी के बोलों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अध्यापिकाओं ने भी कजरी प्रस्तुत कर चार चाँद लगाए। सोनिया मिश्रा की प्रस्तुति सबसे खास रही, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। वहीं अनीता पांडेय, शशि पांडेय, श्वेता पांडेय और रितु दुबे द्वारा तैयार नृत्य भी सराहनीय रहा। हारमोनियम पर हरेन्द्र पांडेय और तबले पर दीपक मिश्रा ने संगत की।
प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक मुकुल पांडेय ने कजरी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोककला भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे समय-समय पर मंचन और प्रदर्शन के जरिए जीवित रखना आवश्यक है।




