ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान अभियान में रही व्यापक जनसहभागिता
वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज द्वारा एक लाख से अधिक यूनिट रक्त संकलन के संकल्प के तहत चलाए जा रहे अभियान का सोमवार को सारनाथ में समापन हुआ। क्षेत्रीय प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। उन्होंने कहा कि “रक्त का एक-एक बूंद अमृत तुल्य जीवनदायिनी है। संस्था का यह प्रयास समाज के लिए गौरव की बात है।”

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी ने मानवता की रक्षा हेतु ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। कार्यक्रम में ब्र.कु. दीपेंद्र, डॉ. के.पी. जायसवाल, डॉ. हरदत्त शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी पवन पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।




