काशी दौरे के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों में शामिल हुए भोजपुरी स्टार
वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों के स्टार और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी अपने काशी प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इसके बाद वे रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम स्थान पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। दौरे के दौरान मनोज तिवारी ने महादेव स्टूडियो में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक राजनीतिक गीत भी रिकॉर्ड किया। गीत में बिहार की गौरवशाली विरासत और आर्यभट्ट, चाणक्य, जयप्रकाश नारायण व महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्तित्वों के योगदान को रेखांकित किया गया है।
उन्होंने कहा, “काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है, जहां कण-कण में महादेव का वास है। यहां आकर मुझे आध्यात्मिक सुख प्राप्त हुआ।”




