काशी की बेटी डॉ. शिप्रा धर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य

महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) ने किया अभिनंदन

वाराणसी। काशी की बेटी डॉ. शिप्रा धर को राष्ट्रीय महिला आयोग का सलाहकार सदस्य नियुक्त किए जाने पर सम्पूर्ण काशीवासियों ने गर्व व्यक्त किया है। उन्हें तीन वर्षों के लिए यह दायित्व सौंपा गया है।

रविवार दोपहर पांडेपुर स्थित अशोक बिहार आवास पर महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत गुप्ता और महामंत्री देवांश चौबे ने कहा कि काशी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। डॉ. शिप्रा धर की नियुक्ति केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि सम्पूर्ण व्यापारी समाज और काशी की प्रतिष्ठा है।

ज्ञात हो कि डॉ. शिप्रा धर लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने “बेटी नहीं है बोझ, आओ बदलो सोच” अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर गति दी। गरीब परिवारों से कोई शुल्क न लेकर अब तक 696 से अधिक बच्चियों का निःशुल्क जन्म उनके नर्सिंग होम में कराया जा चुका है। इसके अलावा वह जरूरतमंद महिलाओं को अपने क्लिनिक पर मुफ्त परामर्श देती हैं।

इसी के साथ उन्होंने 40 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाली है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में भी उनका विशेष योगदान रहा है।

अभिनंदन कार्यक्रम में युवा मंच और व्यापारी समाज के पदाधिकारियों ने डॉ. शिप्रा धर को साधुवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वास जायसवाल, मोहित अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विकास कुमार वी.के., सूरज अग्रहरि, सानू अग्रहरि, तुषार दुबे व अभिषेक चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ