राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीजोत्सव पर मेंहदी व नृत्य प्रतियोगिता

राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीजोत्सव पर मेंहदी व नृत्य प्रतियोगिता

वाराणसी। हरहुआ स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को मेंहदी और गीत-नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक व साहित्यकार डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान सोनम चौहान (प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान शिखा सरोज (पंचम सेमेस्टर) और तृतीय स्थान पाकीजा खातून (पंचम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी जीवंत संस्कृति के प्रतीक हैं। ये न केवल सामाजिक और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने निर्जला तीज के व्रत को भारतीय नारी के दृढ़ संकल्प और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. सुमन सिंह, सोनी सिंह, प्रीति राय, इकबाल अहमद, इंदुमती देवी, अजय कुमार और ज्योति सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. डी.के. तिवारी ने किया, जबकि संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति