फूलपुर में 20 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पिंडरा (वाराणसी)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को सूरज राजभर नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि करवल बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। मौके से ग्राम फूलपुर निवासी सूरज राजभर (23) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जीविकोपार्जन के लिए कच्ची शराब बनाकर बेचता है।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब के साथ पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




