हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर माता गौरी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में महिलाओं को व्रत कथा सुनाई गई। कथा श्रवण के बाद सभी ने माता गौरी को सौभाग्य का सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यही व्रत किया था।

मान्यता है कि इस दिन महिलाएं निर्जला रहकर पूरी रात जागरण करती हैं और हर प्रहर पूजा करती हैं। कुछ महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं, तो कुछ अगली सुबह सूर्योदय के बाद। विवाहित महिलाओं ने जहां पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की, वहीं अविवाहित युवतियों ने मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट