गंगा का बढ़ता जलस्तर, फसलें डूबने की कगार पर, बीडीओ ने रामपुर ढाब बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण

गंगा का बढ़ता जलस्तर, फसलें डूबने की कगार पर, बीडीओ ने रामपुर ढाब बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण

वाराणसी। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चिरईगांव विकासखंड के ढाब क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। गोबरहों, मोकलपुर, रामपुर, रामचंदीपुर और रेतापार सहित आसपास के गांवों में नदी का पानी खेतों और रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। धान की फसलें डूबने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले आई बाढ़ में उनकी पहली फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। कर्ज लेकर दोबारा रोपाई की गई थी, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर से अब दूसरी फसल भी संकट में है। बुधवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 70.42 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिंदु से मात्र 84 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का पानी तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए बीडीओ चिरईगांव बी.एन. द्विवेदी ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुर ढाब स्थित बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां शरण लिए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बीडीओ ने बताया कि अब तक आठ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जिनमें 19 पुरुष, 24 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। इनके लिए भोजन, पेयजल, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ा तो और भी गांव प्रभावित होंगे और किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ