तेज रफ्तार कार की चपेट में आई छात्रा, गंभीर रूप से घायल
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी के समीप वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार कर रही छात्रा तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर ग्राम निवासी शिवानी (13) पुत्री मंटू चौबे जूनियर हाईस्कूल उदयपुर पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी के सिर पर गंभीर चोट आई।
स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद कार सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।




