कोटेदार मिलकर बनवाएंगे फैमिली आईडी कार्ड : सीडीओ हिमांशु नागपाल

कोटेदार मिलकर बनवाएंगे फैमिली आईडी कार्ड : सीडीओ हिमांशु नागपाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) : जिले के सभी कोटेदार अब मिलकर फैमिली आईडी कार्ड बनवाएंगे। जिला विकास मुख्य अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने बुधवार को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कोटेदार 50 परिवारों का फैमिली आईडी कार्ड बनवा लेगा, उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

सीडीओ नागपाल बुधवार को सदर और पिंडरा तहसील के कोटेदारों के साथ ऑनलाइन जूम मीटिंग कर फैमिली आईडी अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोटेदारों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पंचायत सहायकों की मदद से अधिक से अधिक परिवारों का आईडी कार्ड बनवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फैमिली आईडी बनने से राशन कार्ड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पात्र परिवारों को राशन कार्ड भी मिलेगा।

इसके साथ ही सीडीओ ने किसान फार्मर आईडी बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोटेदार राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को किसान फार्मर आईडी की जानकारी दें और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

जिलापूर्ति अधिकारी श्रीकृष्ण वल्लभ सिंह ने कोटेदारों को प्रतिदिन कम से कम दस फैमिली आईडी बनाने का निर्देश दिया। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गुलाब यादव, पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह, पुलकित शुक्ल सहित सभी कोटेदार मौजूद रहे।

जूम मीटिंग में जुड़े कोटेदार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने भी कोटेदारों से अपील की कि सभी लोग सक्रिय रूप से फैमिली आईडी बनवाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी का ओटीपी नहीं आता है तो उसे छोड़कर अगले का आईडी बनाएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा