हरहुआं में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक, मनमानी कार्यवाही पर जताया आक्रोश
वाराणसी। विकास खंड हरहुआं के सभागार में रविवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सुनील कुमार पांडेय ने किया।
बैठक में अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोषण, बिना कारण वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही गौशाला संचालन और आरआरसी सेंटर के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष अभिलाष, सहायक विकास अधिकारी दुर्गेश सिंह, शैलेंद्र सोनकर, पुनीत सोनकर और कमलेश कुमार गोंड़ समेत कई अधिकारियों ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि ग्राम विकास अधिकारियों एवं सचिवों का शोषण तत्काल बंद किया जाए।




