रोटरी नार्थ ने मनाया तीजोत्सव, साइबर क्राइम से बचाव पर दिया संदेश

रोटरी नार्थ ने मनाया तीजोत्सव, साइबर क्राइम से बचाव पर दिया संदेश

वाराणसी। रोटरी क्लब नार्थ ने रविवार को सिगरा स्थित होटल क्रिस्टलो में “अगस्त्य” शीर्षक से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मित्रता दिवस की प्रस्तुति के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अनु अग्रवाल समेत कई गणमान्य जनों का स्वागत क्लब अध्यक्षा रुचि भार्गव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर किया।

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर गीतों की प्रस्तुति की गई। तीजोत्सव में कजरी, एकल व युगल गायन तथा विभिन्न लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में शुभश्री जायसवाल, वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. नीलम गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, किरण राय, सीमा शुक्ला, ममता द्विवेदी समेत कई सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में साइबर विशेषज्ञ मृत्युंजय सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से सतर्क रहने पर जोर दिया।

इस मौके पर सुरेश खंडेलवाल, दीपक माहेश्वरी, सतीश जैन, डॉ. राकेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप जालान, डॉ. राजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सुनीता जायसवाल ने सभी को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन सपना खंडेलवाल व डॉ. डॉली श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय केसरी ने दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा