भक्ति और उल्लास के बीच पाँच दिवसीय गणेश उत्सव संपन्न, गणपति बप्पा मोरया… ढोल-नगाड़ों संग गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

भक्ति और उल्लास के बीच पाँच दिवसीय गणेश उत्सव संपन्न, गणपति बप्पा मोरया… ढोल-नगाड़ों संग गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर बाजार में जायसवाल गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित पाँच दिवसीय गणेश महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से समापन हुआ। गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया।

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर प्रारंभ हुए इस उत्सव ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना दिया। विसर्जन यात्रा के दौरान महिलाएं परंपरागत पीले वस्त्र धारण कर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमती रहीं। मूर्तियां गली-गली से होती हुई नदी तट तक ले जाई गईं, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दी गई।

ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाए। समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी छोटे-बड़े गणेश प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, आकाश गुप्ता, शाहिद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने इसे सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का पर्व बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम