दुर्गा पूजा का आकर्षण बनेगा चौबेपुर बाजार का भव्य पंडाल, कोलकाता के कारीगरों की कला से सजेगा चौबेपुर का दुर्गा पंडाल

दुर्गा पूजा का आकर्षण बनेगा चौबेपुर बाजार का भव्य पंडाल, कोलकाता के कारीगरों की कला से सजेगा चौबेपुर का दुर्गा पंडाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाजार क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम के साथ तैयारियाँ भी जोरों पर हैं। इस बार प्रियदर्शनी मां दुर्गा समिति ने भव्य पंडाल निर्माण की शुरुआत कर दी है, जो दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजाया जाएगा।

समिति अध्यक्ष आकाश कुमार गुप्ता ने जनवार्ता से बातचीत में बताया कि यह पंडाल इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। पंडाल की रोशनी और सजावट का कार्य कोलकाता से बुलाए गए विशेषज्ञ कारीगर करेंगे, जिससे इसका वैभव और निखरेगा।

इस पंडाल की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें स्वचलित (ऑटोमेटेड) मूर्तियाँ लगाई जाएँगी, जो दर्शकों को अचंभित कर देंगी। समिति अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी समिति का प्रयास रहेगा कि भक्तों को नया और भव्य अनुभव मिले।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पंडाल की अनोखी संरचना और खूबसूरती को देखने के लिए न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम