वाराणसी में डॉल्फिन संग छलकेंगी विदेशी मेहमान की खुशियां

डॉल्फिन की अठखेलियां देखने अपने ग्रुप संग भारत आएंगी फ्रांसीसी शिक्षिका अंजलिका

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा की लहरों पर डॉल्फिन की अठखेलियां देखने का आकर्षण अब विदेशी पर्यटकों को भी खींच रहा है। गंगा प्रहरी एवं डॉल्फिन मित्र प्रीति कुमारी साहनी ने बताया कि इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ने से डॉल्फिन सहायक नदियों जैसे गोमती आदि में चली जाती हैं। जैसे ही पानी का स्तर घटेगा, डॉल्फिन की चहल-पहल श्री गौरीशंकर महादेव गंगा घाट पर और बढ़ जाएगी।

 

प्रीति ने बताया कि कुछ समय पूर्व फ्रांस से आई विज्ञान विषय की शिक्षिका अंजलिका ने ढाका घाट स्थित गांगेय डॉल्फिन केंद्र का दौरा किया था। डॉल्फिन की अठखेलियां देखकर वह बेहद खुश हुईं और जागरूकता के लिए स्वयं निर्मित किट भी भेंट की थी। फ्रांस लौटने के बाद भी उनका संपर्क लगातार बना हुआ है। अब वे दिसंबर माह में अपने ग्रुप के साथ दोबारा वाराणसी आने वाली हैं, ताकि डॉल्फिन को करीब से देख सकें।

 

गंगा प्रहरी प्रीति के अनुसार वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की पहल से ढाका घाट स्थित डॉल्फिन केंद्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां शिलापट पर डॉल्फिन संबंधी जानकारी, डॉल्फिन सेल्फी प्वाइंट और गंगा ज्ञान केंद्र भी स्थापित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय और नाविकों की भागीदारी से डॉल्फिन संरक्षण न केवल संभव है बल्कि इससे उनकी आजीविका भी सुदृढ़ होगी। हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटक अब गंगा घाटों पर डॉल्फिन देखने आते हैं। निरंतर जन-जागरूकता से डॉल्फिन की संख्या में और वृद्धि होगी तथा डॉल्फिन केंद्र की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान