धौरहरा डाकपाल अरुण पांडेय को मिला प्रशस्ति पत्र
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। धौरहरा शाखा डाकघर के डाकपाल अरुण पांडेय को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत सर्वाधिक खाते खोलकर क्षेत्र में नई पहचान बनाई। इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश परिमंडल, लखनऊ के चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणय कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
यह अभियान 22 जुलाई से 19 अगस्त 2025 तक संचालित किया गया था। प्रशस्ति पत्र मिलने पर डाकपाल डॉ. राजेश तिवारी, राजकुमार कन्नौजिया सहित अन्य डाक कर्मियों ने अरुण पांडेय का अभिनंदन किया। वहीं गाँव के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।




