सात करोड़ रुपए गबन के आरोपी ठेकेदार को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

सात करोड़ रुपए गबन के आरोपी ठेकेदार को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

वाराणसी। पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण योजनाओं में सात करोड़ रुपये के गबन के आरोपी ठेकेदार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला वर्ष 2012-13 का है, जब जनपद गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के अंतर्गत परेमन शाह का तालाब, सेवराई चीरा का पोखरा, मां कामाख्या धाम गहमर, देवकली स्थल और किनाराम स्थल का चयन पर्यटन विकास कार्यों के लिए किया गया था। शासन ने इन कार्यों की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, वाराणसी इकाई को सौंपी थी।

आरोप है कि निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया और अधिकांश कार्य अधूरे छोड़ दिए। इससे शासन को लगभग सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस संबंध में संयुक्त निदेशक पर्यटन, वाराणसी अविनाश चंद्र मिश्र की तहरीर पर 12 सितंबर 2017 को थाना गहमर, गाजीपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसी प्रकरण में संलिप्त ठेकेदार आज़ाद सिंह, पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम कुचौली थाना विधना, जनपद औरैया (वर्तमान पता बंगला बाजार, थाना आशियाना, लखनऊ) को सोमवार शाम बंगलापुल चौराहा, आशियाना लखनऊ से ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर की क्रैक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा