बुर्का पहनकर आई महिलाओं ने महिला से लाखों के जेवर लेकर हुई रफ़ूचक्कर 

बुर्का पहनकर आई महिलाओं ने महिला से लाखों के जेवर लेकर हुई रफ़ूचक्कर 

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। टेकुरी गाँव में चोरनी बनी दो महिलाओं ने घर से लाखों के जेवरात उड़ा दिए। पीड़िता आकांक्षा सिंह पत्नी राजन सिंह ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो महिलाएँ घर पर पहुँचीं। इनमें से एक बुर्का पहने थी जबकि दूसरी साड़ी में थी।

दोनों महिलाओं ने सबसे पहले बाहर खेल रहे बच्चों से परिवार के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मां को बताया कि “सैय्यद बाबा की मजार से दो महिलाएँ आई हैं।” इस पर आकांक्षा बाहर आईं तो महिलाओं ने चंदा लेने की बात कही। इसी दौरान बुर्का पहनी महिला ने उनके सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद पीड़िता ने खुद को असामान्य स्थिति में पाया।

इसी बीच एक महिला उनकी सास के पास बैठकर बातचीत करती रही, जबकि दूसरी ने उनसे गहने निकालने को कहा। आकांक्षा ने अनजाने में आलमारी से जेवर निकालकर उन्हें दे दिए। इसमें बड़ा व छोटा मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान के झुमके, दो पायल, दस मीना, दो अंगूठी, दो किल और 300 रुपये नकद शामिल थे।

महिला ने बताया कि वह पूरे दिन अर्धविक्षिप्त सी स्थिति में घर में घूमती रही और देर शाम होश आने पर परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा