कौवापुर में धूमधाम से मनाया गया ईद-मिला-दुन्नबी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम सभा कौवापुर में शुक्रवार को ईद-मिला-दुन्नबी का त्यौहार हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद मस्जिद परिसर में कुरआनखानी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच सिन्नी बांटी गई।
इसके बाद जुलूस-ए-मुबारक निकाला गया। हाथों में तिरंगा और इस्लामिक झंडे थामे बच्चे, युवा और बुजुर्ग “सरकार की आमद मरहबा” और “या रसूलल्लाह” के नारे बुलंद कर रहे थे। पूरे गांव का वातावरण नातिया कलाम और सलाम से गूंज उठा।
जुलूस में जियाउर्रहमान, शमशेर, मोगीस, इमरान, मोगली, फरीद, फैजू रहमान, जाहिद सहित ग्राम प्रधान नीरज पाल और विशाल समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।




