सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

ज्ञानपुर (भदोही)। जिला पंचायती सभागार में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव राकेश वर्मा ने की, जबकि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि रमेशचंद्र मास्टर विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राजभर ने कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि डॉ. अतुल कुमार उपाध्याय को मेडिकल विभाग का जिला अध्यक्ष तथा भदोही विधानसभा के उपाध्यक्ष राकेशचंद दुबे को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

जिला व मंडल स्तर से करीब 500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। महिला जिला अध्यक्ष ने भी कई नई महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की।

 

कार्यकर्ताओं के जोश और बढ़ते संगठनात्मक विस्तार पर संतोष व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में भी पार्टी का कारवां तेजी से बढ़ रहा है।

 

नेताओं का दावा है कि आने वाले समय में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ताकत और बढ़ेगी तथा पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

 

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “जय सुहेलदेव, जय सुभासपा” के नारों के साथ सभा का समापन किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा