भदोही: जिला आयुष समिति की बैठक में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की समीक्षा

डीएम शैलेष कुमार ने दिए चिकित्सालयों की जांच व सुधार के निर्देश

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिला आयुष समिति (शासी निकाय) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

 

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 26 आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित हैं, जिनमें 9 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। इनमें से 15 सरकारी भवनों में, 5 पंचायत भवनों में, 4 निःशुल्क दान में प्राप्त भवनों में, 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तथा 1 किराये के भवन में संचालित है। वहीं बयाँव, मोंढ़, लक्ष्मणपट्टी और तिलंगा में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को इन निर्माण कार्यों की जांच हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। उगापुर स्थित प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारी को उप जिलाधिकारी से संपर्क कर शीघ्र भूमि चिन्हित कराने के निर्देश दिए।

 

समीक्षा में यह भी पाया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पाली, बरवां, पल्हैया और सौनैचा में शौचालय की सुविधा नहीं है। इस पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों व सचिवों के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया जाए।

 

इसके अतिरिक्त डीएम ने आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी 26 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें एवं संबंधित दस्तावेज अगली बैठक में प्रस्तुत करें।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के पंजीकृत आयुर्वेदिक अस्पतालों में आपरेशन आदि कार्य भी किए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट टीम बनाकर सभी पंजीकृत आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

अंत में जिलाधिकारी ने सभी आयुर्वेदिक व होम्योपैथ चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने तथा अस्पतालों में अधिक से अधिक ओपीडी संचालित कराने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा राजाराम सहित संबंधित चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा