करुणा सागर चौबे बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी मंडल प्रभारी
वाराणसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.), उत्तर प्रदेश ने करुणा सागर चौबे को वाराणसी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मंडल में वाराणसी के साथ मऊ, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर जिले शामिल हैं।
करुणा सागर चौबे ने पदभार मिलने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव अवधनारायण तिवारी, प्रदेश संरक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्र, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जयेंद्र कुमार शुक्ल और मंडल उपाध्यक्ष संजीव पाठक का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना से निभाया जाएगा। सभी जिलों में संगठन को विस्तार और मजबूती देने के लिए कार्य किया जाएगा।




