रेलवे की लापरवाही से ठप पड़ा कादीपुर ओवरब्रिज का काम, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

रेलवे की लापरवाही से ठप पड़ा कादीपुर ओवरब्रिज का काम, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर ए.स्पेशल पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम पिछले एक माह से ठप पड़ा है। ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रेलवे विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, रेलवे की ओर से अब तक निर्धारित ब्लॉक टाइम उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में ट्रेन संचालन प्रभावित किये बिना पुल का कार्य आगे बढ़ पाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिस काम को एक वर्ष में पूरा होना था, वह अब विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ता दिख रहा है।

ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल ‘गोलू’ भाजपा नेता और ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने बताया कि करीब एक माह पहले रेलवे गोरखपुर मुख्यालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक रेल संचालन रोकने और ब्लॉक टाइम तय करने का आदेश नहीं मिला। परिणामस्वरूप मजदूर और मशीनें बेकार बैठी हैं, खर्च बढ़ रहा है और परियोजना की लागत में भी इजाफे की आशंका है।

प्रधान राघवेंद्र जायसवाल ने वरिष्ठ खंड अभियंता धीरज श्रीवास्तव से फोन पर बातचीत की। अभियंता ने आश्वासन दिया कि कल शाम तक स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही रेलवे विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण एक महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना अधर में लटकी हुई है, जबकि इसके पूरा हो जाने से क्षेत्र में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म होगी और हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल, जयसू यादव, प्रधान अजीत विश्वकर्मा, आकाश गुप्ता, गोल्डी सोनकर, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार, अनूप बरनवाल, कल्लू कन्नौजिया, राजेश बरनवाल समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह