वार्ड प्रवास अभियान के 50 दिन पूरे, विधायक ने 4000 परिवारों से की मुलाकात

वार्ड प्रवास अभियान के 50 दिन पूरे, विधायक ने 4000 परिवारों से की मुलाकात

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा में चल रहा 75 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान रविवार को 50 दिन पूरे कर चुका है। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में 20 जुलाई से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान विधायक अब तक करीब चार हजार परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करा चुके हैं।

अभियान के तहत विधायक प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों का भ्रमण कर पेयजल, सीवर, नाली और गली की पटिया जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान कराते रहे। जहां बड़ी समस्याएं सामने आईं, वहां अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। कई कार्य विधायक निधि और त्वरित आर्थिक विकास निधि से स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी शुरुआत शीघ्र होगी।

पचास दिनों में सभी 24 वार्डों का कम से कम दो-दो बार दौरा किया गया। इस दौरान 50 से अधिक जनचौपाल लगाकर जनता की शिकायतें सुनीं और तत्काल कार्रवाई की गई। स्वच्छता और हरियाली को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन पौधारोपण भी किया गया। अब तक करीब 250 पौधे लगाए जा चुके हैं।

रविवार को ईश्वरगंगी वार्ड के नवापूरा क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें खराब पटियाओं को दुरुस्त कराया गया, सीवर की समस्या का समाधान हुआ और त्योहारों को देखते हुए मंदिर मार्गों की सफाई व मरम्मत कराई गई।

नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीवर लाइन, पानी की पाइप, गली की पटिया, मैनहोल और ढक्कन जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाए। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, पार्षद लकी भारद्वाज, संदीप चौरसिया, कृष्ण कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, अमित सिंह, हरीश श्रीवास्तव, टिंकू अरोड़ा, तिलक राज मिश्रा, कमलेश शुक्ला, प्रभात तिवारी समेत नगर निगम के अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दुर्गाकुंड वार्ड में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन