सभी कपड़ों पर एक समान जीएसटी लागू हो : एन.पी. जायसवाल

व्यापारी नेता बोले – सभी वस्त्रों पर 5% कर लगे, कफन व बच्चों के कपड़े हों करमुक्त

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। व्यापारी नेता एन.पी. जायसवाल ने कपड़ों पर जीएसटी दरों में समानता की मांग की है। उन्होंने कहा कि कपड़ा आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है, जिसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। वर्तमान में 1000 रुपये तक के कपड़ों पर 5 प्रतिशत, उसके ऊपर 12 प्रतिशत और अब 2500 रुपये से अधिक पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है और व्यापारी वर्ग भी ऑनलाइन मार्केटिंग के दबाव में परेशान है।

जायसवाल ने कहा कि सरकार अगर वास्तव में जनता को राहत देना चाहती है, तो सभी प्रकार के कपड़ों पर एक समान 5 प्रतिशत जीएसटी लागू किया जाए। साथ ही 500 रुपये तक के कपड़े, कफन, पूजा-पाठ से जुड़े वस्त्र, नवजात शिशुओं के कपड़े, गमछा और अंत:वस्त्र को करमुक्त श्रेणी में रखा जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा होने पर आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा, व्यापार में सुगमता आएगी और समाज में खुशहाली के साथ देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा