स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला मजदूर, मौके पर मौत

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की घटना, परिवार में कोहराम

 

वाराणसी (चौबेपुर)। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामसभा बहादुरपुर के समीप आउटर सिंगल लाइन पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से छपरा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतका के परिवार व गांव में मातम पसरा गया।

 

मृतका की पहचान रेखा आदिवासी पत्नी राजेश निवासी ओबरी, थाना कटेरा, जिला झांसी के रूप में हुई है। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थीं। रेखा अपने पीछे दो पुत्र और 15 वर्षीय एक पुत्री छोड़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह मजदूर रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालने का काम कर रहे थे। काम की देखरेख सुपरवाइजर दीशनाथ और ठेकेदार जे.के. राय कर रहे थे। मौके पर कुल 25 मजदूर मौजूद थे, जिनमें 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल थे। तभी अचानक स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुजर गई। अफरातफरी में सभी मजदूर पटरी से हट गए, लेकिन रेखा ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मजदूरों को एक सप्ताह के काम के लिए खुराकी के रूप में मात्र 1000 रुपये दिए जाते थे। इसके अतिरिक्त पुरुष मजदूरों को प्रतिदिन 400 रुपये और महिला मजदूरों को 350 रुपये मजदूरी मिलती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन