पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी समेत आठ पर कराया केस दर्ज

जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, चौबेपुर थाने में मामला पहुंचा

 

वाराणसी (चिरईगांव)। उमरहां ग्राम सभा में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि पत्नी निकिता गुप्ता अपने परिजनों के साथ घर पहुंची और पति की पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित टिंकू गुप्ता ने चौबेपुर थाने में पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

 

टिंकू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पत्नी निकिता का व्यवहार लंबे समय से ठीक नहीं है और आए दिन विवाद होता रहता है। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे निकिता अपने पिता दिनेश कुमार गुप्ता, माता सीमा देवी, भाई निलेश कुमार, चाचा नितिन सिंह, बहन नीलम देवी, गौरव साव तथा 4-5 अन्य लोगों के साथ घर आई। इस दौरान सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

 

पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी माता विजयलक्ष्मी और मौसी सुमन मोदनवाल को भी नहीं बख्शा गया। निकिता ने दोनों को दांत से काट लिया। टिंकू का आरोप है कि पत्नी उसे फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है।

 

विवाद का एक प्रमुख कारण पतेरवा बाजार, सारनाथ स्थित जमीन बताई जा रही है। टिंकू का कहना है कि निकिता उस जमीन को अपने नाम कराना चाहती है।

 

इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि सात नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन