मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

शहरवासियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक, घाटों से बस्तियों तक पहुंचा संदेश

 

वाराणसी। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में सोमवार सुबह मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्वयं प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर की कॉलोनियों से लेकर घाटों तक झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

मंडलायुक्त ने शिवपुर सेंट्रल जेल मार्ग स्थित श्याम नगर कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉटों और सड़कों की सफाई कराई। इसके बाद वह नजदीकी मलिन बस्ती की गलियों में पहुंचे और खुद झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। उन्होंने बस्तीवासियों से उनके घरों में जाकर बातचीत की और पूछा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समय से हो रहा है या नहीं। इस पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की गाड़ी प्रतिदिन आकर कूड़ा उठा लेती है।

 

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे और उन्होंने भी सफाई अभियान में श्रमदान किया।

 

उधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम के अधिकारियों और सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाया। उन्होंने अन्नपूर्णा मंदिर से विशालाक्षी मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलवाया। डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिए कि आसपास के क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान जारी रखें। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम