मंत्रियों-विधायकों से लेकर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी तक ने झाड़ू लगाकर दिया संदेश

मंत्रियों-विधायकों से लेकर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी तक ने झाड़ू लगाकर दिया संदेश

 

वाराणसी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा शुरू किए गए महासफाई अभियान के पहले दिन शहर के मंत्री, विधायक और जनपद के आला अधिकारी सड़क पर उतरे। सभी ने सफाई अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लहुराबीर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वे टीम के साथ लहुराबीर, जगतगंज होते हुए अमर उजाला कार्यालय तक सफाई में जुटे। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नारायणपुर वार्ड में अभियान में हिस्सा लिया।

 

मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने महमूरगंज क्षेत्र में सफाई की, जबकि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सरायनंदन नगवां में अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी मौजूद रहे। विधायक नीलकंठ तिवारी ने कोनिया क्षेत्र और विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने कंदवा क्षेत्र में झाड़ू लगाई।

 

इधर, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने श्याम नगर कॉलोनी की सड़कों और पार्कों की सफाई की। वहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दशाश्वमेध घाट परिसर में झाड़ू लगाया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत पहले ही दिन लगभग 12 टन अतिरिक्त कचरे का निस्तारण किया गया। अभियान में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाई मित्रों और ट्रैक्टर-ट्राली जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूरी टीम लगी रही।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह महासफाई अभियान नियमित रूप से आगे भी जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन