दोनों प्रधानमंत्रियों के आगमन से पहले शहर संवारने में जुटा नगर निगम

दोनों प्रधानमंत्रियों के आगमन से पहले शहर संवारने में जुटा नगर निगम

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर नगर निगम ने शहर को चमकाने की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा स्वयं दिन-रात शहर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

शहर में सफाई व्यवस्था को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। कूड़े का तत्काल उठान, सड़कों की बार-बार सफाई, डिवाइडर की धुलाई, अवैध विज्ञापनों को हटाना और सड़कों पर पेंटिंग व सजावट का कार्य तेज़ी से चल रहा है। बाबतपुर से लेकर होटल ताज तक उलझे केबल तारों को समेकित कर व्यवस्थित किया गया है। जगह-जगह आकर्षक पेंटिंग, गमलों की सजावट और स्वागत द्वार भी लगाए गए हैं।

छुट्टा पशुओं की धरपकड़ के लिए नगर निगम की विशेष टीम सक्रिय कर दी गई है। साथ ही रास्तों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। नगर आयुक्त निरंतर अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

महापौर ने गोदौलिया से जंगमबाड़ी मार्ग पर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और सीवर ढक्कनों की जांच कराई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो की स्थिति न बने।

महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के सफाई अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और सड़कों पर कचरा न फेंकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम