मुख्य सचिव व डीजीपी ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव व डीजीपी ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को देखते हुए प्रभारी मुख्य सचिव/अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाबतपुर एयरपोर्ट, होटल ताज और पुलिस लाइन हैलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव और डीजीपी ने टर्मिनल भवन, एप्रन और रनवे टर्न पैड का निरीक्षण किया। इसके बाद होटल ताज पहुंचे, जहां मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

रिजर्व पुलिस लाइन में दोनों अधिकारियों ने डीजी शूट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया और नव निर्मित हेलीपैड का भी अवलोकन किया। इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम