हाईवे लुटेरे तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में गोली

हाईवे लुटेरे तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में गोली

वाराणसी। बड़ागांव पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में हाईवे पर ट्रकों को लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद गुफरान और दीपक सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि तौकीर नाम का तीसरा आरोपी मौके से पकड़ लिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के अनुसार सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद कार हरहुआ की ओर जा रही है। चेकिंग के दौरान कार सर्विस लेन से भागने की कोशिश में बालू से टकराकर रुक गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे बाहर के ट्रकों को निशाना बनाते थे। हाल ही में जंसा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात की भी उन्होंने कबूलनामा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक होंडा सिटी कार, दो तमंचे और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गुफरान पर प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, हमीरपुर समेत कई जिलों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। दीपक सिंह पर भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। तौकीर के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा