बभनपूरा में फायरिंग से दहशत, युवक अस्पताल में भर्ती
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र का बभनपूरा गांव गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रिंग रोड फेज-2 के पास हुए हमले में गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट और पीठ पर गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पीड़ित परिवार ने अंकित सिंह और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




