किड्स विला इंग्लिश स्कूल में हुई जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता

किड्स विला इंग्लिश स्कूल में हुई जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता

वाराणसी (उमरहा)। किड्स विला इंग्लिश स्कूल उमरहा में गुरुवार को सीजन-4 जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संचालन टेथरीपन ओवरसीज उन्नाव द्वारा काशी आर्म रेसलिंग एसोसिएशन वाराणसी के तत्वावधान में किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग में छात्रों ने दमखम दिखाया।

50 किलो भार वर्ग में हरमन माइनर स्कूल के नित्यानंद प्रथम तथा आदर्श कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

55 किलो भार वर्ग में उमरा के सचिन कुमार ने प्रथम तथा हरमन माइनर के सौरव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

60 किलो भार वर्ग में ऐश्वर्या विश्वकर्मा प्रथम तथा हरमन माइनर स्कूल के चिराग यादव द्वितीय रहे।

70 किलो भार वर्ग में अल्तमश खान ने पहला और वैभव दीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

80 किलो भार वर्ग में ओम जी विजेता बने, जबकि सुमित भारती उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ₹1000 और द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ₹500 की नकद पुरस्कार राशि भी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज सिसोदिया, मुकेश यादव, नवनीत राय, विवेक पांडे, ओम यति, प्रतीक चौबे, गुलाम मुस्तफा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।

समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा उपाध्याय ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह