मॉरीशस को भारत का तोहफ़ा, काशी की धरती से मोदी ने दी सौगात
वाराणसी। गंगा तट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मॉरीशस के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि काशी का ऋण वे कई जन्मों में भी नहीं चुका पाएंगे।
भारत की ओर से मॉरीशस को हेलिकॉप्टर, बंदरगाह पुनर्विकास और समुद्री संरक्षित क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। साथ ही अस्पताल, आयुष केंद्र, पशु चिकित्सा विद्यालय, हवाई अड्डा टावर और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं पर भी भारत सहयोग करेगा।

वार्ता के दौरान सात क्षेत्रों में समझौते हुए जिनमें विज्ञान-प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और शिक्षा प्रमुख हैं। मोदी ने कहा कि भारत-मॉरीशस का रिश्ता गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव पर आधारित है।




