डाफी टोल प्लाजा पर मुठभेड़, लंका पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

डाफी टोल प्लाजा पर मुठभेड़, लंका पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

 

वाराणसी। लंका पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात डाफी टोल प्लाजा के समीप मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बिहार के भभुआ निवासी जयकांत के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

पुलिस के मुताबिक, जयकांत पर लंका, चितईपुर और भेलूपुर क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग और लूटपाट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद ही उस पर इनाम घोषित किया गया था।

 

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम रात करीब 11 बजे डाफी टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की बाइक लेकर एक युवक पुलिस बैरियर से गुजरने लगा। रोकने पर उसने रफ्तार बढ़ा दी और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में जयकांत के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर पकड़ा गया।

 

पुलिस ने बताया कि जयकांत लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। अनुमान है कि उसने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ से अन्य घटनाओं का राजफाश होने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी