सर्वर की समस्या से अटका राशन वितरण, कार्डधारकों और कोटेदारों में कहासुनी

सर्वर की समस्या से अटका राशन वितरण, कार्डधारकों और कोटेदारों में कहासुनी

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों पर इन दिनों कार्डधारकों को गेहूं और चावल वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन के निर्देशानुसार 10 सितंबर से अनाज वितरण की प्रक्रिया शुरू तो हो गई, लेकिन ई-पॉस मशीन के सर्वर में लगातार आ रही दिक्कतों के कारण कोटेदार और उपभोक्ता दोनों ही परेशान हैं।

कभी तौलने के बाद रसीद प्रिंट नहीं हो पा रही, तो कभी अंगूठे की पहचान नहीं हो रही। कई बार मशीन का स्क्रीन भी काम करना बंद कर देता है। इस वजह से वितरण में घंटों की देरी हो रही है और दुकानों पर भीड़ के बीच कार्डधारकों और कोटेदारों में नोकझोंक की स्थिति बन रही है।

कोटेदार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि पहले मशीन सुबह छह से नौ बजे तक सुचारु रूप से चलती थी। लेकिन शासन द्वारा अब समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कर दिए जाने से समस्या बढ़ गई है। सुबह मशीन खुलते ही सर्वर हैंग करने लगता है, जिससे काम ठप हो जाता है।

उन्होंने कहा कि रविवार को हालात और भी बिगड़ गए। छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग राशन लेने पहुंचे, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण वितरण बाधित हुआ और उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। तिवारी ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए खाद्य आयुक्त से तत्काल समाधान की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास