प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुरीदपुर में चला स्वच्छता अभियान
चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को मुरीदपुर गांव स्थित एक कुटिया पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा नेता पवन चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले संबोधन में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का जो आह्वान किया था, वह अब आम लोगों की भावनाओं और कार्यव्यवहार में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान ही नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक श्याम चौबे, पवन चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, पुजारी संतोष चौबे, रतन, संदीप, नित्यानंद, छोटे, सतीश, सत्यप्रकाश, हृदय विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।




