गोत्र ही हिंदुओं की पहचान : शंकराचार्य

गोत्र ही हिंदुओं की पहचान : शंकराचार्य

 

सुपौल (बिहार) गौमाता की रक्षा और उन्हें राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी धर्म आंदोलन के तहत सोमवार को सुपौल में आयोजित गौमतदाता संकल्प यात्रा में परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने सनातन धर्मावलंबियों को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि गोत्र ही हिंदुओं की पहचान है, किंतु आज हिंदू इसे भूलते जा रहे हैं। अपने गोत्र और उसके महत्व को याद रखना हर सनातनधर्मी का परम कर्तव्य है।

 

सुपौल प्रवास के दौरान शंकराचार्य जी का गौभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने पालकी में आरूढ़ कर भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाए गए शंकराचार्य जी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गौमाता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

उन्होंने कहा कि गौमाता 33 कोटि देवी-देवताओं की आश्रय स्थली हैं। हमारे जीवन में गुरु और ईश्वर का विशेष महत्व है, किंतु जब भी हम भोजन बनाते हैं, तो पहली रोटी गौमाता के लिए निकालते हैं। यही सनातन संस्कृति की पहचान है।

 

शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम गौमाता की रक्षा हेतु मतदान को ही अपना धर्म मानें। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों से हम नेताओं पर भरोसा करते रहे, किंतु उन्होंने गोकशी रोकने के बजाय निहित स्वार्थ में इसे बढ़ावा दिया। अब हमें संकल्प लेना होगा कि किसी भी कीमत पर गौमाता के प्राणों की रक्षा करेंगे और गोकशी के पाप से स्वयं को बचाएंगे।

 

सभा के अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से दाहिना हाथ उठाकर गौमाता की रक्षा के लिए संकल्प करवाया।

कार्यक्रम के उपरांत शंकराचार्य जी महाराज फारबिसगंज के लिए रवाना हुए। मार्ग में कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कुछ स्थलों पर भक्तों ने उनके चरण पादुका का पूजन कर स्वयं को धन्य किया।

 

इस अवसर पर प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी जी महाराज, स्वामी दिव्यानंद सागर जी, देवेंद्र पांडेय, राजीव झा, रामकुमार झा और शैलेन्द्र योगी ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। शंकराचार्य जी फारबिसगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा