रंजिश में युवक की पिटाई, नामजद सहित कई पर केस
बड़ागांव। बौलिया (बलुआ) गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर मारपीट कर दी। घटना में घायल पीड़ित ने इलाज के बाद थाने पहुंचकर नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी रोशन राजभर ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में आनंद चौबे ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों छोटु चौबे, शिवा, नमन यादव, पवन चौबे सहित अन्य को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।




