राहगीरों को रोककर करती थीं परेशान
वाराणसी। अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना अंतर्गत रोडवेज चौकी पुलिस ने सोमवार की देर शाम कैंट रोडवेज बस स्टैंड के पास से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। बताया गया कि तीनों महिलाएं देह व्यापार में लिप्त थीं।
पुलिस के अनुसार, काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिलाएं रोडवेज के आसपास राहगीरों को रोककर परेशान करती हैं और उन्हें अपनी ओर खींचती हैं। इस पर रोडवेज पुलिस ने महिला कांस्टेबलों की मौजूदगी में दबिश दी और मौके से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।




