पीएम मोदी को गाली देना गलत, मां का हमेशा सम्मान होना चाहिए : सांसद अवधेश प्रसाद

पीएम मोदी को गाली देना गलत, मां का हमेशा सम्मान होना चाहिए : सांसद अवधेश प्रसाद

वाराणसी। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद सोमवार को पूर्वजों का पिंडदान करने वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने बिहार में कांग्रेस-राजद की रैली के दौरान प्रधानमंत्री को मां की गाली दिए जाने को गलत बताया। कहा कि “मां मां होती है, चाहे किसी की भी हो। प्रधानमंत्री की मां हो, गरीब की मां हो या भारत मां हो, उसका सम्मान हमेशा होना चाहिए।” सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को गाली देना अनुचित है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने भाजपा सरकार की विदेश नीति को पूरी तरह असफल बताया। कहा कि पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते बनाना जरूरी है, लेकिन मौजूदा सरकार इस मोर्चे पर विफल रही है। चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने मिल्कीपुर सीट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां वोट की चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई है। दावा किया कि उनके बेटे की जीत तय थी, लेकिन लोकतंत्र का काला अध्याय मिल्कीपुर से शुरू हुआ।

सांसद ने खुद को प्रभु श्रीराम का भक्त बताते हुए कहा कि उनके बाबा का नाम रामनवल और पिता का नाम दुखीराम था। प्रभु राम की कृपा से ही वे अयोध्या से चुनाव जीते हैं। सेना और अग्निवीर योजना पर बोले कि सेना का सम्मान सर्वोपरि है। अगर उनकी सरकार आई तो अग्निवीर योजना समाप्त कर नियमित भर्ती फिर से शुरू की जाएगी।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से मैच खेलना उचित नहीं था, हालांकि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। वक्फ बिल संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा कि न्यायपालिका के निर्णय का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि न्याय तभी मिलेगा जब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा मुस्लिम महिलाओं को लेकर दिए गए बयान को उन्होंने “घटिया” करार दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा