गोसाईपुर विश्वकर्मा मंदिर के सुंदरीकरण व रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और अजगरा विधायक टी. राम ने संयुक्त रूप से किया।

गोसाईपुर विश्वकर्मा मंदिर के सुंदरीकरण व रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और अजगरा विधायक टी. राम ने संयुक्त रूप से किया।

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहांव स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर का सुंदरीकरण कार्य तथा पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित तीन कमरों के रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण मंगलवार की शाम भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और अजगरा विधायक टी. राम ने संयुक्त रूप से किया। इस परियोजना पर कुल 89.39 लाख रुपये की लागत आई है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में फीता काटने और पूजा-अर्चना के साथ हुई। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया।

इस अवसर पर हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय, चारों मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, विपिन राय, लक्ष्मण सिंह व अजय मिश्रा, समिति अध्यक्ष गब्बर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान अनुराधा मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक टी. राम ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिल्पकारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को समर्पित है। यह मंदिर विश्वकर्मा समाज और शिल्पियों के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा।

जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में मंदिरों के जीर्णोद्धार और तालाबों के पुनरुद्धार का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। गोसाईपुर विश्वकर्मा मंदिर का रिनोवेशन भी उसी अभियान का हिस्सा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा