कचहरी परिसर बवाल: बार काउंसिल ने की निंदा, पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

कचहरी परिसर बवाल: बार काउंसिल ने की निंदा, पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

वाराणसी। कचहरी परिसर में मंगलवार को हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वकीलों और पुलिस के बीच हुए टकराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दरोगा मिथिलेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री राजेश गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर न्याय और विधि का मंदिर है, यहाँ हिंसा का कोई स्थान नहीं है। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने स्पष्ट किया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। घटना में शामिल वकीलों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कचहरी परिसर में हुई इस घटना ने वकीलों और पुलिस के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह