अजांव गांव में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को चौबेपुर क्षेत्र के अजांव गांव स्थित श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश दत्त पाठक, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी मौर्य, मुक्ति मौर्या सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर व आसपास की गलियों की सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर जन-जन को जागरूक किया है। आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर जैसे सामाजिक कार्य कर जनता से जुड़ाव बना रहे हैं।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर प्रांगण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।




