बीपैक्स सचिव बोले– न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे : ऋषिकुमार सिंह

बीपैक्स सचिव बोले– न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे : ऋषिकुमार सिंह

वाराणसी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वाराणसी हर्ष कुमार ने बुधवार को समिति कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर सदस्यता महाअभियान में सहयोग का आग्रह किया।

बैठक में सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमार सिंह ने सचिव संवर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले सदस्यता अभियान की प्रोत्साहन राशि दो वर्ष बाद भी सचिवों को नहीं मिली है। इसके अलावा वेतन और मानदेय अवरुद्ध होने की समस्या भी बनी हुई है।

सहायक आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए सचिवों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। हालांकि, सचिव परिषद ने साफ कहा कि मांगें पूरी होने तक किसी प्रकार का सहयोग संभव नहीं है।

जिलाध्यक्ष ऋषिकुमार सिंह ने दो टूक कहा, “हमारी मांगें पूरी होने से पहले हम किसी अभियान में शामिल नहीं होंगे। पहली अक्टूबर से हम सम्पूर्ण तालाबंदी करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।”

बैठक में एडीसीओ गण लालजी, विजयकुमार व संगीता वर्मा ने सचिवों को मनाने का प्रयास किया, मगर प्रतिनिधि मंडल अपने रुख पर अडिग रहा।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष ऋषिकुमार सिंह, महामंत्री अनिल दूबे, उपाध्यक्ष अभय सिंह व अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह, सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह और चिरईगांव अध्यक्ष रवि यादव मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा