जौनपुर से आया 52 सदस्यीय दल, भंदहा कला आशा केंद्र का किया भ्रमण

वल्लभाचार्य पांडेय बोले– समाजसेवा से होगा व्यक्तित्व विकास

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। जौनपुर जिले के केराकत से आए लोक चेतना समिति से जुड़े 52 सदस्यीय युवा दल ने बुधवार को भंदहा कला स्थित आशा केंद्र का भ्रमण किया। यहां पहुंचकर दल के सदस्यों ने आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों और प्रयासों को नजदीक से समझा।

भ्रमण के दौरान युवाओं ने स्वावलंबन प्रशिक्षक कार्यक्रम, आशा पुस्तकालय, सौर ऊर्जा इकाई, व्यायामशाला, विषमुक्त खेती के प्रयोग और मियावाकी जंगल जैसी पहल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता दीनदयाल सिंह ने आशा ट्रस्ट की ओर से चल रहे सामाजिक प्रयासों और उनके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि “आज की पीढ़ी को सोशल मीडिया की सीमाओं से बाहर निकलकर समाज में हो रहे परिवर्तन और विकास के प्रयासों से सीखना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है।”

इस मौके पर लोक चेतना समिति के सचिव जयंत रसेल राज और पूनम मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, श्वेता सिंह, साधना पांडेय, सरोज सिंह, ज्योति व सौरभ चंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा