नमो घाट पर पहली बार हुई गंगा आरती, शुभारंभ विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सजी भव्य भक्ति-छटा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को नमो घाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। इससे पहले इस घाट पर कभी गंगा आरती नहीं हुई थी। आयोजन के साक्षी बनने सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे और दिव्य वातावरण में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हज़ारों पर्यटक नमो घाट पर आते हैं। गंगा आरती की शुरुआत पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम है और यह घाट शीघ्र ही काशी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। दीपों की जगमगाहट और आरती की लौ ने गंगा तट को अविस्मरणीय दृश्य में बदल दिया। श्रद्धालुओं ने “हर हर गंगे” और “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम का संचालन पं. प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आलोक वर्मा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रत्नेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पार्षद विजय सोनकर, अभिजीत भारद्वाज, आर.डी. सिंह, विष्णु यादव, अभय श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, दिनेश यादव, दीपक मौर्या और अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नमो घाट की यह पहली गंगा आरती प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह को नई गरिमा देने के साथ ही वाराणसी के धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने जा रही है।नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा