चोलापुर सीएचसी पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का आयोजन
चोलापुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के समक्ष केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और आज भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनका जीवन सेवा और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है।
कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों और परिजनों ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
मौके पर चंद्रशेखर सिंह, विपिनचंद्र राय, राजेश सिंह, भोला उपाध्याय, अरुण पाठक, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक पाठक, अनिल तिवारी, विजय प्रकाश सिंह, राजनाथ पांडेय उर्फ मुलाई गुरु, संतोष सिंह, धीरेंद्र गिरी, विशाल सिंह, सुभाष सिंह, विनय, शिवाजी, प्रशांत चतुर्वेदी, रविंद्र, श्वेतांक तिवारी, रितेश सिंह, ललितेश, अनिल सेठ, भरत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




