चौबेपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

चौबेपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों, कल-कारखानों, पावर हाउस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रतिष्ठानों में हवन-पूजन व विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने शिल्पकारों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

स्थानीय प्रतिष्ठानों को फूल-मालाओं से सजाया गया था। लोगों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर फल-फूल व नैवेद्य अर्पित कर भगवान से कृपा और आशीर्वाद मांगा।

उगापुर उपकेंद्र पर एसडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन किया। इसी तरह चौबेपुर स्थित मार्कण्डेय ग्रुप ऑफ आईटीआई में भी विशेष हवन-पूजन का आयोजन हुआ।

आईटीआई परिसर में पूजन-अर्चन के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अरुण तिवारी, निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी, रोहित तिवारी, रिंकू तिवारी, पूर्व न्यायाधीश अजित तिवारी और मां शीतला आईटीआई बहरामपुर के प्रबंधक दिलीप सेठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जयंती आयोजनों में स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश